परवलपुर को मिले नए थानाध्यक्ष, रौशन कुमार ने संभाला पदभार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बोले- अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

बिहारशरीफ। परवलपुर थाना को रविवार शाम नया थानाध्यक्ष मिल गया। एसआई रौशन कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक परिचय किया और थाना परिसर का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व पुलिस बल के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बैठक के बाद वे क्षेत्र भ्रमण पर निकल पड़े। बता दें कि पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार का पांच महीने बाद लहेरी थाना तबादला हो गया। उनके स्थान पर नालंदा एसपी भारत सोनी ने चेरो थाना से स्थानांतरित होकर आए एसआई रौशन कुमार को परवलपुर थाने की कमान सौंपी है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!