रहुई रोड स्टेशन पर राजगीर-पटना इंटरसिटी का ठहराव शुरू, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

रेल मंत्री से पत्राचार के बाद मिली स्वीकृति : कौशलेंद्र

रहुई के विकास के लिए हमेशा तत्पर : डॉ़. सुनील कुमार

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के रहुई रोड स्टेशन पर शनिवार को 13353/54 राजगीर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हो गई. सांसद कौशलेंद्र कुमार और नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. रहुई की जनता ने ढोल-बाजे और फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि रहुई रोड पर ठहराव की मांग लंबे समय से थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार पत्राचार के बाद स्वीकृति मिली। सरमेरा-बिहटा राजमार्ग और डेंटल कॉलेज बनने से यह ठहराव जरूरी हो गया था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और रेल मंत्री के नेतृत्व में रेलवे लगातार आगे बढ़ रहा है. बख्तियारपुर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण से और ट्रेनें बढ़ेंगी, जिससे पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा लाभ होगा. बिहारशरीफ नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि ट्रेन के ठहराव से रहुई प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने भरोसा दिया कि रहुई के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने रेल मंत्री रहते नालंदा में रेल विकास की जो नींव रखी, उसे सांसद आगे बढ़ा रहे हैं.

कार्यक्रम में यह सभी रहें मौजूद :
इस अवसर पर जदयू नालंदा अध्यक्ष मो. अरशद, लोजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र मुकुट, प्रखंड अध्यक्ष रहुई संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष बिट्टू सिंह, जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू कुमार हिंदू, शिवम राज, जनार्दन पंडित, कुमार मंगलम, विनोद मुखिया, अविनाश मुखिया, प्रमुख बाबूराम, राहुल पांडे, अमित कुमार अधिवक्ता, राजेश कुमार, परमानंद चंद्रवंशी, रानी देवी, डॉक्टर आलोक, आजाद कुमार, अलबेला राय, रामलगन महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!