नालंदा के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: जिला नियोजनालय के जॉब कैंप में 118 ने आजमाई किस्मत, 14 को मिली नौकरी बिहारशरीफ में उमड़ी

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ में उमड़ी युवाओं की भीड़

बेरोजगारों युवकों का किया ऑन स्पॉट चयन

बिहारशरीफ (नालंदा)। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार की पहल पर जिला नियोजनालय, नालंदा ने सोमवार को बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी। संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ में आयोजित एक दिवसीय जॉब कैंप में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही युवक-युवतियों की लंबी कतारें इंटरव्यू के लिए लगी रहीं।

कैंप में 118 ने दिया इंटरव्यू

इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी ने भाग लिया। कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों ने एक-एक कर सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिला नियोजनालय के अनुसार, कुल 118 युवक-युवतियों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर मौके पर ही चुन लिया गया। चयन की घोषणा होते ही सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आत्मनिर्भर नालंदा की ओर कदम

जिला नियोजनालय के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जॉब कैंप का मुख्य लक्ष्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों से जोड़ना है। विभाग की प्राथमिकता है कि जिले के युवा नौकरी के लिए बाहर पलायन न करें, बल्कि यहीं रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनें।

हर माह लगेंगे रोजगार मेले

नियोजनालय ने स्पष्ट किया कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। विभाग समय-समय पर रोजगार मेलों और जॉब कैंप का आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे जिला नियोजनालय कार्यालय से लगातार संपर्क में रहें और अगली तिथियों की जानकारी लेते रहें।कैंप में आए अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहा। युवाओं ने कहा कि घर के पास ही नौकरी मिलने से उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!