NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद: बिहारशरीफ में AISA-RYA का उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

फर्जी मुकदमों के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

बिहारशरीफ (नालंदा)। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को AISA-RYA के आह्वान पर हुए बिहार बंद का नालंदा के बिहारशरीफ में व्यापक असर देखा गया। पटना में आंदोलनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिले भर के छात्र-युवा सड़कों पर उतरे।RYA नालंदा के जिलाध्यक्ष बिरेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ से मार्च शुरू किया। मार्च सरकारी बस स्टैंड होते हुए भराव पर चौराहा पहुंचा और वापस श्रम कल्याण केंद्र मैदान में सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, पेपर लीक बंद करो, छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए RYA जिलाध्यक्ष बिरेश कुमार ने कहा कि NEET पेपर लीक बहुत बड़ा घोटाला है। इसमें शामिल माफियाओं और मंत्रियों पर कार्रवाई के बजाय सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है और फर्जी मुकदमे कर आंदोलन को कुचलने की साजिश रच रही है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “एक तरफ BJP केंद्र में छात्रों का भविष्य बेच रही है और दूसरी तरफ बिहार में NDA की सरकार पुलिस के जरिए छात्रों की आवाज दबा रही है। बंद में RYA जिला कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद, कमलेश पासवान, राजेश रविदास, धर्मेन्द्र आजाद, बिरेन कुमार रविदास, दीपक कुमार, भज्जु दास, किशोर साव, जतन मांझी, मंगल यादव, पिंटू मांझी सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!