Ben -खेत में काम करते समय अचानक गिरे किसान की हुई मौत, शोक की लहर

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ (नालंदा). बेन प्रखंड के सौरे गांव निवासी किसान शैलेंद्र कुमार उर्फ सलीम की बुधवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई. वह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े. परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक सलीम बेन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया एवं जदयू जिला महासचिव विजय कुमार के भाई थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का तांता उनके घर पर लगा रहा. स्वभाव से मिलनसार और मेहनती माने जाने वाले सलीम की मौत से गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!