लूटी गई मोटरसाइकिल और सामान 24 घंटे में बरामद, 5 अपराधी गिरफ्तार, तकनीकी और गुप्त सूचना पर कार्रवाई

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी लूट का खुलासा

पुलिस ने 1 विधि-विरुद्ध बालक को भी किया निरुद्ध

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा पुलिस ने नूरसराय थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। बताते चलें कि बीते 27 जुलाई 2026 मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे नूरसराय थाना अंतर्गत ग्राम ननौरा स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप 4 अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से अपाची मोटरसाइकिल और अन्य सामान लूट लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और गुप्त सूचना पर कार्रवाई

थानाध्यक्ष नूरसराय ने इस संबंध में नूरसराय थाना कांड संख्या-419/26 दिनांक 28/07/26 धारा-309(4) BNS के तहत केस दर्ज किया। तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय पहलुओं के आधार पर जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, एक स्मार्ट मोबाइल फोन और एक ब्लू रंग का पर्स बरामद किया गया।

यह सभी गिरफ्तार किये गये अभियुक्त

विकाश कुमार 19 वर्ष, पिता शिवकुमार यादव, साकिन अतवलचक, थाना -थरथरी, रोहित कुमार 19 वर्ष, पिता सुभाष यादव, साकिन बड़ी देवी स्थान, थाना नूरसराय साहिल कुमार 21 वर्ष, पिता हरेंद्र पासवान, सा0 थाना नूरसराय रविश कुमार उर्फ भेटारी 18 वर्ष, पिता श्याम किशोर यादव, सा0 अतवलचक, थाना थरथरी नीरज कुमार 19 वर्ष, पिता अलिन्द्र रविदास, साकिन बड़ी देवी स्थान, थाना नूरसराय इनमें से कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। रविश, रोहित और विकाश पर पहले से भी लूट और अन्य कांड दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में यह सभी रहे शामिल

इस कार्रवाई में पुअनि अरविंद कुमार, सभ्या कुमारी, धीरज कुमार पुरी, मुन्ना कुमार, रमेश पासवान, सुमन सौरभ, परि.पुअनि रोशन कुमार, सत्य प्रकाश पाल और नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!