बाबा मणिराम अखाड़े में मंत्री श्रवण और सांसद कौशलेन्द्र ने टेका माथा, विकसित बिहार की मांगी कामना

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

लंगोट अर्पित कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना

अखाड़े को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित

बिहारशरीफ (नालंदा)। आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा मणिराम अखाड़ा समाधि स्थल पर शनिवार को जदयू विधायक दल के नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित कर प्रदेश की सुख-शांति और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।

नीतीश कुमार के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना :

मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा मणिराम से राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की। उन्होंने आधुनिक बिहार के शिल्पकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए भी प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री निशांत कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधियों को शक्ति देने की प्रार्थना की, ताकि मिलकर नीतीश कुमार के सपनों का बिहार” बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि बाबा मणिराम की समाधि नालंदा ही नहीं, पूरे बिहार की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए यहां लंगोट अर्पित करते हैं। बाबा मणिराम महाराज लोक कल्याण, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही विकसित बिहार का निर्माण संभव है।

धार्मिक पर्यटन के रूप में होगा विकास :

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार अखाड़ा परिसर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। समाधि स्थल और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है और कई निर्माण कार्य अभी प्रगति पर हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा मणिराम मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां लंगोट अर्पित करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। उन्होंने धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति :

पूजा-अर्चना के अवसर पर प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, जदयू नेता भवानी सिंह, रजनीश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, युवा जदयू अध्यक्ष धीरज पटेल, छात्र जदयू अध्यक्ष सन्नी पटेल, पूर्व उप महापौर शंकर साव एवं जदयू नेता संजय रविदास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!