सरमेरा में मनाया गया “मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार”, बच्चों को बाढ़ से बचाव के दिए गए टिप्स

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

मनोरंजन मवि चेरो में आपदा प्रबंधन का अभ्यास

बाल संसद और मीणा मंच ने निभाई अहम भूमिका

सरमेरा (नालंदा)। आपदा से बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड सरमेरा स्थित *मनोरंजन मध्य विद्यालय, चेरो* में “मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने दी।

बच्चों को दिए गए बाढ़ से बचाव के गुर

इस सप्ताह का विषय बाढ़ से बचाव रखा गया था। बच्चों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शारीरिक शिक्षक सतीश प्रसाद ने बच्चों को आपदा के समय खुद को सुरक्षित रखने के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि ऊंची जगह पर कैसे पहुंचे, जरूरी सामान कैसे बचाएं और खतरे की स्थिति में क्या करें।

आपदा प्रबंधन की जानकारी जरूरी: नकी हसन 

प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त निर्देश पर हर शनिवार को विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को आपदा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना और नुकसान से बचाव के तरीकों से प्रशिक्षित करना है।

बाल संसद और मीणा मंच ने संभाला मोर्चा

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की *बाल संसद और मीणा मंच* के सदस्यों ने प्रधानाध्यापक के निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने साथियों को आपदा प्रबंधन के संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर शिक्षक लालजी कुमार, शंभू कुमार, मोनी कुमारी, सर्वोत्तम कुमार और चंद्रशेखर रविदास का सहयोग सराहनीय रहा।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!