दो बड़ी कार्रवाई: फरार आर्म्स एक्ट आरोपी और ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

वर्षों से फरार मिथलेश सिंह को दबोचा

6.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धराया युवक

बिहारशरीफ (नालंदा)। गुप्त सूचना के आधार पर इस्लामपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी और एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी पकड़ा गया। इसलामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने पति बिगहा गांव में छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे मिथलेश सिंह को गिरफ्तार किया। वह थाना कांड संख्या 459/2020 का नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया।

6.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार :

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुर्गियाचक मोहल्ला स्थित शीतला स्थान के पास से मादक पदार्थ बेचते समय आकाश कुमार नामक तस्कर को पकड़ा। उसके पास से 12 पुड़िया में 6.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 292/2026 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी और अवैध हथियार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!