महापौर और नगर आयुक्त कृत्यानंद ने की पूजा
नगर निगम के कर्मियों के साथ लिया आशीर्वाद
बिहारशरीफ (नालंदा). नगर निगम कार्यालय की ओर से सोमवार को शहर के प्रसिद्ध बाबा मणी राम अखाड़ा स्थित बाबा मनीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महापौर व नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, पार्षदगण और निगम कर्मियों ने बाबा को लंगोट चढ़ाकर आशीर्वाद लिया. धार्मिक परंपरा के तहत मंदिर में लंगोट अर्पित कर शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई. पूजा के बाद नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने कहा कि बाबा मनीराम से उन्होंने बिहारशरीफ शहर के समग्र विकास के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा, “हमने शहर के

साथ-साथ पूरे जिले वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया गया है. इस धार्मिक कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त शम्स रजा, सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा, टैक्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा व सहायक अमरेश कुमार एवं रणजीत कुमार, टैक्स कलेक्टर संजय कुमार व दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहे. पूजा के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और शहर के विकास में सहयोग की शपथ ली.










