पटेल समाज की धर्मपरायण उर्मिला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि, श्राद्धकर्म में उमड़े लोग, मृतक आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना 

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

78 वर्ष में निधन, प्रोफेसर कॉलोनी में श्राद्धकर्म

समाज समेत गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रणजीत, Mob. 8789 44 9308.

बिहारशरीफ (नालंदा)। पटेल समाज की धर्मपरायण और मिलनसार महिला स्व. उर्मिला देवी के निधन से परिवार, शुभचिंतकों, मोहल्लेवासियों और पूरे पटेल समाज में शोक की लहर है। स्व. उर्मिला देवी का निधन बीते 23 जुलाई को बिहारशरीफ शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर हुआ था। वह करीब 78 वर्ष की थीं। मूल रूप से इनका घर बिंद प्रखंड अंतर्गत मकनपुर गांव था और यही उनका ससुराल भी रहा। उनके पति चंदेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। स्व. उर्मिला देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके चार पुत्र सुधीर कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार व संजय कुमार और एक पुत्री सुलेखा कुमारी हैं। उनके सरल स्वभाव और धार्मिक आचरण के कारण समाज में सभी उनका सम्मान करते थे।

परिवार में शोक, समाज ने दी श्रद्धांजलि :

उर्मिला देवी के निधन के उपरांत 4 अगस्त को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर श्राद्धकर्म आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटेल समाज से जुड़े गणमान्य लोग, शुभचिंतक और मोहल्लेवासी और उनके गांव के लोग भी पहुंचे। सभी ने उनकी तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्राद्धकर्म के दौरान पूरा माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि उर्मिला देवी के रूप में पटेल समाज ने एक धर्मपरायण और संस्कारी महिला को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

 

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!