सांप के काटने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, घर में खेलते समय हुआ हादसा, मजदूर पिता की बेटी थी पूजा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना से परिवार में कोहराम, पुलिस जांच शुरू

बिहारशरीफ (नालंदा)। नूरसराय थाना क्षेत्र के सबल बीघा गांव में सोमवार शाम सांप के काटने से 7 वर्षीय बच्ची पूजा कुमारी की मौत हो गई। घर में खेलते समय उसे सांप ने डस लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान सबल बीघा गांव निवासी पहलाद बिंद की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पूजा सोमवार शाम घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मजदूर पिता की बेटी थी पूजा :

बताया गया कि पहलाद बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी थी। घटना की सूचना पर नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और घरों की साफ-सफाई रखने की अपील की है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!