बिहारशरीफ (नालंदा)। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरमेरा प्रखंड के चेरो गांव स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यहां धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद नकी हसन अयूबी ने ध्वजारोहण कर की। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को देश सेवा, एकता और अनुशासन का संदेश दिया।

बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत और नाटक :
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत किया। वंदे मातरम” और भारत माता की जय” के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक और गांव के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।









