रक्षाबंधन पर ससुराल आया था भाई, लौटकर नहीं गया, सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सड़क हादसे में एक किशोर भी जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा)। रक्षाबंधन की खुशी मनाने ससुराल आया एक युवक फिर कभी घर नहीं लौट सका। सारे थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।मृतक चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव निवासी स्व. रुदल चौहान के पुत्र सुनील कुमार हैं। घायल की पहचान विनोद चौहान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं।परिजनों के अनुसार सुनील गुरुवार को पत्नी के साथ सारे थाना के जियरपर गांव स्थित ससुराल आए थे। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन सुनील और विशाल बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान भिखनी बीघा राइस मिल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सारे थाना पुलिस ने दोनों को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। विशाल का इलाज जारी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!