सरमेरा के मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

मॉकड्रिल के जरिए बताया हादसों से बचाव का तरीका

सरमेरा (नालंदा): प्रखंड स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरों में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस शनिवार को “सड़क, रेल दुर्घटना एवं यातायात नियम” विषय पर चर्चा एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग एवं शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त निर्देशानुसार आयोजित होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आपदा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देना और उससे बचने के उपाय बताना है।

मॉकड्रिल से दी गई जानकारी

कार्यक्रम में नोडल शिक्षक सतीश प्रसाद के नेतृत्व में बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। बच्चों को बताया गया कि हेलमेट पहनना, ट्रैफिक नियमों का पालन और सड़क पार करते समय सावधानी कैसे दुर्घटना से बचा सकती है।

इस अवसर पर शिक्षक पुरुषोत्तम विश्वास, लाल जी कुमार, शंभू कुमार, चंद प्रकाश, मोनी कुमारी, चंद्रशेखर रविदास, सर्वोत्तम कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!