सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी अस्पतालो में स्वास्थ्य शिविर शुरू, 150 से ज्यादा मरीजों ने करायी जांच 

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

–मॉडल सदर अस्पताल में उपाधीक्षक ने किया उद्घाटन

–2 अक्टूबर तक चलेगा शिविर, लाभ उठाने की अपील

बिहारशरीफ. सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है. यह शिविर 17 सितंबर से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक चलेगा. इसी क्रम में मॉडल सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में शिविर का विधिवत उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने किया. इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. रंजन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं. शिविर में विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांचों की व्यवस्था की गई है जिसमें ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच, आंख, नाक, कान एवं गले की जांच, हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, टीबी एवं चर्म रोग से संबंधित जांच, ईसीजी तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच शामिल हैं. इस शिविर से लोगों को कई फायदे हो रहे हैं. लोगों को एक ही जगह पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिल रही हैं. समय पर बीमारी की पहचान होने से गंभीर रोगों से बचाव होगा. गरीब और जरूरतमंद लोगों को बिना पैसे के इलाज और दवा मिल सकेगी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. इस मौके पर डॉ. आशीष रंजन, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. राज शेखर, एकाउंटेंट सुरजीत कुमार, जीएनएम पंकज कुमार, अन्नू कुमारी समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!