-बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन में होगा आयोजन-
12 वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका, 15 हजार तक वेतन
बिहारशरीफ. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा 22 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने यह जानकारी दी है. यह रोजगार शिविर संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय नालंदा, बिहारशरीफ (निकट बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर) में लगाया जाएगा. शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी नवीन किसान बायो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है. कंपनी द्वारा कृषि क्षेत्र में बिक्री कार्यकारी के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा या उससे अधिक रखी गई है. आवेदक की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह (मूल वेतन, यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता, प्रोत्साहन राशि एवं बीमा) वेतन दिया जाएगा. कार्य क्षेत्र नालंदा, शेखपुरा, जमुई और गया रहेगा. विशेष बात यह है कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार शिविर में भाग लेकर रोजगार का लाभ उठाए









