मरसुआ गांव में उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ. बेन थाना क्षेत्र के मरसुआ गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि मरसुआ निवासी 20 वर्षीय राहुल मांझी, पिता सतेंद्र मांझी, शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहा था. उसकी हरकतों से परेशान परिजनों ने ही बेन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!