पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिवर फ्रंट के रूप में मिलेगा नया स्वरूप, डीएम ने किया निरीक्षण

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

राजगीर जाने वाले पर्यटक भी ले सकेंगे आनंद

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की घोषणा पर अमल

बिहारशरीफ. जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शनिवार को भ्रमण के दौरान पंचाने नदी के कोसुक घाट का स्थलीय निरीक्षण किया. यह घाट मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को रिवर फ्रंट निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए काम में किसी तरह की देरी न हो.योजना के तहत बनने वाले घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा कर सकेंगे. इससे हर साल नदी किनारे लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित जगह मिलेगी और लोगों को सुविधा होगी. निरीक्षण के मौके पर अपर समाहर्ता नालंदा, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता और स्थानीय लोग मौजूद थे.

क्यों खास है कोसुक घाट रिवर फ्रंट :

कोसुक घाट वह स्थान है जहां पंचाने नदी बिहारशरीफ शहर में प्रवेश करती है. रिवर फ्रंट बनने के बाद यहां लोगों को घूमने, टहलने, व्यायाम और मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिलेगी. यह स्थल बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य सड़क के पास स्थित होने से राजगीर आने-जाने वाले पर्यटक भी यहां रुककर कुछ समय बिता सकेंगे.डीएम उदिता सिंह ने कहा कि रिवर फ्रंट बनने से बिहारशरीफ की खूबसूरती बढ़ेगी और यह शहर के लिए नया टूरिस्ट स्पॉट बनेगा.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!