BIG NEWS:  घरेलू कलह बना काल: एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पिता-पुत्र-पुत्रवधू ने दुनिया छोड़ी

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

बिशुनपुर गांव में जहर और फांसी से तबाह हुआ परिवार

बेटे-बहू ने खाया जहर, मौत की खबर सुन पिता ने लगाई फांसी

रणजीत – 8789449308. बिहारशरीफ.

घरेलू विवाद ने चंडी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। घटना 18 जुलाई 2026 की है। करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रंजीत कुमार, उनकी पत्नी गौरी देवी और पिता दिलेन्द्र तांती की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय रंजीत कुमार और 32 वर्षीय पत्नी गौरी देवी ने घरेलू कलह के चलते विषैला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में चंडी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरी देवी को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत नाजुक बनी रही।

बेटे-बहू की हालत की खबर मिलते ही 62 वर्षीय पिता दिलेन्द्र तांती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर में ही पड़ा मिला। वहीं इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे रंजीत कुमार की भी मौत हो गई।

सूचना पर चंडी थाना पुलिस वरीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!