बिहारशरीफ. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना व जनसम्पर्क मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार 19 जुलाई को बेन प्रखंड के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय गुरुशरणपुर मे स्मार्ट विद्यालय का शुभारंभ करेंगे. बेन प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद पटेल ने यह जानकारी दी. कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है.









