श्रावणी मेला के लिए पटना-इसलामपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 26 जुलाई से शुरू होगी सेवा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

26 जुलाई से 29 सितंबर तक कुल 29 फेरे

शुरू होने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी सुविधा

बिहारशरीफ (नालंदा)। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और इसलामपुर के बीच श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह विशेष रेल सेवा 26 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक कुल 29 फेरों में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 03297 पटना–इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से शाम 4:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, दनियावां बाजार हॉल्ट, हिलसा और एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर–पटना श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7:45 बजे इसलामपुर से खुलेगी। यह ट्रेन एकंगरसराय, हिलसा, दनियावां बाजार हॉल्ट, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्रनगर होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।रेल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन से श्रावणी मेला के दौरान पटना, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!