बुजुर्ग की संदिग्ध मौत: परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 3 गिरफ्तार, तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

परबलपुर थाना क्षेत्र के करन बिगहा गांव की घटना

परवलपुर (नालंदा)। थाना क्षेत्र के पिलीच पंचायत अंतर्गत करन बिगहा गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे 66 वर्षीय मेघनाथ जमादार उर्फ बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक स्व. रामेश्वर जमादार के पुत्र थे।मृतक के पुत्र शंभु विंद ने अपने चाचा राजा विंद, दुलारचंद विंद, धांती देवी, मंजु कुमारी, सविता देवी और देवचरण जमादार पर लाठी-डंडे और लोहे के रड से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शंभु के अनुसार, सभी आरोपी घर पर गाली-गलौज करते हुए आए थे। विरोध करने पर पिता पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घटना के पीछे नाली से पानी बहाने या शराब बनाने-बेचने को लेकर पुराना विवाद बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में राजा विंद, धांती देवी और देवचरण जमादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!