पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वीडियो के आधार पर अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

घर के बथान से बरामद हुआ देसी कट्टा

नालंदा। अस्थावां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रशासन को बीते 4. अगस्त की रात एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति खेत में ट्रैक्टर के पास हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा था। सूचना मिलने पर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के निर्देश पर सूचना का सत्यापन किया गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मनोज पासवान, उम्र 38 वर्ष, पिता विश्वुनदेव पासवान, साकिन ओईयाव, थाना अस्थावां, जिला नालंदा के रूप में हुई। सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अस्थावां के नेतृत्व में टीम गठित कर उनके घर छापेमारी की गई।

घर के बथान से बरामद हुआ देसी पिस्टल

छापेमारी के दौरान मनोज पासवान के घर के पास बथान से *एक लोहे का बना अवैध देशी पिस्टल* बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अस्थावां थाना कांड संख्या 236/26 दिनांक 4.08.26 धारा 25(1-b)a/26 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी दल में ये रहे शामिल 

कार्रवाई में पु0नि0अं0 प्रदीप किशोर सिन्हा, थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, पु0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, मो0 रुस्तम खां सहित 11 पुलिसकर्मी शामिल थे। अस्थावा थाना अध्यक्ष  ने कहा कि अवैध हथियार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!