जल संकट से बेहाल ग्रामीणों ने की इंद्र देव की पूजा, बारिश के लिए किया यज्ञ, रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

मौके पर 21 कन्याओं को खिलाई खीर

ग्रामीणों ने सामूहिक प्रार्थना से मांगी राहत

Report – बेन के रन्नू बिगहा से शुभम सिंह 

नालंदा जिले के बेन प्रखंड अंतर्गत बेन पंचायत के वार्ड नंबर-1 रन्नू बीघा गांव में जल संकट गहराने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को इंद्र देव को मनाने के लिए पूजा-पाठ और लघु यज्ञ का आयोजन किया. लगातार नीचे जा रहे जलस्तर के कारण गांव में पीने के पानी की समस्या गंभीर हो गई है. ऐसे में फसल तो दूर, पीने का पानी भी दुर्लभ हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि फसल बचाना तो दूर, पीने के लिए भी बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कुएं और चापाकल जवाब दे गए हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है.

पूजा में 21 कन्याओं को खिलाई खीर :

पंडित बिरजू पांडे और पुजारी महेश्वर साव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव की चौहद्दी में सामूहिक पूजा की. इस दौरान 21 कन्याओं को खीर का भोग लगाया गया. साथ ही कन्याओं को फल और वस्त्र देकर पूजा-अर्चना की गई. ग्रामीणों ने एक स्वर में भगवान से पर्याप्त वर्षा कर जल संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना की. पूजा में अरविंद प्रसाद, जमुना प्रसाद, कामेश्वर राउत, प्यारे प्रसाद, राजू कुमार, प्रवेश, शिशु लाल, कोल्हुआ कुमार, ब्रह्मदेव पासवान एवं समाजसेवी व पत्रकार सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ शामिल हुए. ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो गांव में जल संकट और गहरा जाएगा. लोगों ने प्रशासन से भी वैकल्पिक जल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!